Success kaise milti hai

   यह बड़ा ही गहरा विषय है और इसे गहराई से समझना पड़ेगा, क्युकी अगर आप इसके गहराई तक नहीं उतरोगे तो आप इसे समझ ही नहीं पाओगे। यह कोई एक दिन की बात नहीं होती...सालों लग जाते हैं इसे समझने में।
   आप जो भी काम कर रहे है उसमें में महारत हासिल कर लेते हैं और उसे दुसरो से बेहतर करते हो, समझो बस यही आपकी success   है। एक सौ मिटर की दौड है, उसमें दौडने दस लोग हैं। सभी अच्छा दौड़ते हैं, तो फिर जीतेगा कौन..... सीधी सी बात है, जो बाकी नौ लोगों में बेहतर होगा वहीं जीतेगा। हम अक्सर success के पिछे भागते रहते हैं और success हमें अपने पिछे भगाती है, पर ये सब करने की बजाय हम खुद पर अगर ध्यान दें, खुद को बेहतर बनाने में मेहनत करें तो चीजें बतलती जायेंगी। Success उसके पिछे भागने वाले को नहीं बल्की खुद को साबित करने वालों को मिलती है।
    आप जो भी काम करो उसमें खुद को ढाल लो, उसे इतना करो की जब भी आप मैदान में उतरो की कभी आपको पिछे देखना  ना पड़े। सफलता खुद आपको चुन लेगी। काम कोई भी हो आप अगर उसे दुसरो से बेहतर कर सकते हो मतलब आप उस काम में दुसरो के मुकाबले सफल हो। 
     समझो आपका एक क्रिकेटर बनने का सपना है,  पर आप की तरहां ही कितने सारे क्रिकेटर बनने के लिए तयार बैठे है। मतलब की औरों की तरहां आप भी उस लाईन में खड़े हैं। इसे समझो, आप एक प्रोडक्ट हो और बाजार मे बेचने के लिए तयार हो। पर आप बेचेंगे कैसे क्युकी आप की तरहां और भी है। खरीददार क्या चाहता है....क्वालिटी। क्या आपमें है, अगर है तो आप खरीदें जाओगे, नहीं तो आप को कोई देखेगा भी नही। खरीददार क्या चाहेगा.... एक बेहतर चीज । तो आप क्या करेंगे मार्केट में युही उतर जायेंगे। नही.... आप टीक नहीं पाओगे। आपमें क्वालिटी नहीं तो आपको खरीददार ही नही मिलेगा, बड़ी सीधी सी बात है। इसलीए खुदमें क्वालिटी लाये, खुदपर काम करें, खुदको इस कदर  आकर्षक बनाये की लोग आपको देखते ही आकर्षित हो जाये। 
     ऊंची छलांग लगाना है तो पहले खुद को छलांग लगाने के काबिल बनाना पड़ता हैं। Success युही नहीं मिलती बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सोचो, कुछ लोग उनके क्षेत्र में टाॅप पर क्यु होते हैं, क्युकी वह लोग औरों से कुछ अलग करते है। उनके काम में वेरियशन्स होता है। एक ही तरीके से काम मत करो, जो एकही तरीके से काम करते हैं उनपर किसी का ध्यान नहीं होता। पर जो लोग साधारण सा काम भी कुछ अलग ढंग से करते हैं उनपर हर किसी का ध्यान जाता ही है, क्युकी लोगोंको कुछ नया देखने की आदत होती है। इसलिए अगर आप निम्न स्तर का काम भी करते हैं पर उसे करने का कोई खास तरीका आपके पास है तो वहीं तरीका आपको success दिलायेगा ।
    सफलता के पीछे मत भागो, पहले खुद को तयार करो। अगर आपने कोई क्षेत्र चुना हैं तो भूलिए मत की और भी आपके प्रती स्पर्धी है, अगर आपमें उनसे बेहतर करने की क्षमता है तो ही आप टीक सकते हैं नहीं तो जितनी मेहनत आप कर रहे हो, कोई और भी कर ही रहा होगा। जीतना है तो दुसरो से बेहतर बनना होगा। सफलता के बारे में नहीं खुद को बेहतर बनाने के बारे में सोचना होगा, कुछ खास करने की सोचनी होगी तभी success आपके कदम चुमेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

युनीव्हर्स हम से बात करता है

Sakaratmak drishtikon

बुरा वक्त